Barabanki News: जनपद बाराबंकी में अपना दल (एस) द्वारा शुक्रवार को लखपेड़ा बाग में सामाजिक न्याय के पुरोधा छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने साहू जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को स्मरण किया।
साहू जी महाराज के योगदान पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय प्रकाश वर्मा ने की, जबकि प्रदेश सचिव विधि मंच सुरेश चंद्र गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने छत्रपति साहू जी महाराज के जीवन, उनके सामाजिक सुधारों तथा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि साहू जी महाराज का जीवन शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता और समान अवसरों की स्थापना के लिए उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे पदाधिकारी और कार्यकर्ता
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आशीष वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दिव्यांशु दीक्षित, जिला महासचिव कृष्ण कुमार, जैदपुर विधानसभा अध्यक्ष विशोक वर्मा, सदर विधानसभा अध्यक्ष आशीष वर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, बौद्धिक मंच के जिला अध्यक्ष अभिषेक पटेल, पार्टी के वरिष्ठ नेता लायक राम वर्मा, शिवांशु दीक्षित, शैलजा दीक्षित, स्वीटी दीक्षित, डाली बाजपेई, शिव शर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने छत्रपति साहू जी महाराज के आदर्शों को अपनाने और सामाजिक न्याय की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Author: Shivam Verma
Description











