Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ » Meerut News: 13 साल की मासूम बेटी से चार महीनों तक करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता की बहन की शिकायत पर उजागर हुआ मामला

Meerut News: 13 साल की मासूम बेटी से चार महीनों तक करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता की बहन की शिकायत पर उजागर हुआ मामला

Facebook
X
WhatsApp

Meerut News: मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है। यहां एक 13 साल की मासूम बच्ची के साथ उसी के सौतेले पिता ने पिछले चार महीने से दुसकर्म कर रहा था। इस हैवानियत का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की बहन ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्या है पूरा मामला?

घटना मोहल्ला घोसियान की है जहां आरोपी खलील (50 साल) अपनी सौतेली बेटी के साथ रह रहा था। शिकायत के मुताबिक, खलील पिछले चार महीनों से उस नाबालिग लड़की के साथ बार-बार दुष्कर्म कर रहा था। जब पीड़िता की बहन को इस बारे में पता चला तो उसने रेलवे रोड पुलिस थाने में जाकर शिकायत की और मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत केस दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और POCSO एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत केस दर्ज हुआ। बच्चियों के साथ होने वाले यौन अपराधों से निपटने के लिए POCSO एक्ट काफी सख्त कानून है।

घर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना रेलवे रोड पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने अभियान चलाते हुए आरोपी खलील को उसके घर, जो कि मोहल्ला घोसियान, थाना रेलवे रोड, मेरठ में स्थित था, से गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें