Home » महाराष्ट्र » संजय राउत ने चीफ जस्टिस से मांगी बिना शर्त माफी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश

संजय राउत ने चीफ जस्टिस से मांगी बिना शर्त माफी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश

Facebook
X
WhatsApp

शिवसेना यूबीटी के प्रमुख नेता और सांसद संजय राउत ने देश के मुख्य न्यायाधीश यानी सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांग ली है। राउत ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए अदालत में एक हलफनामा दाखिल किया है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका इरादा कभी भी न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अपने माफीनामे में संजय राउत ने यह बात जोर देकर कही है कि वह भारतीय न्यायव्यवस्था के सर्वोच्च सम्मान और उसकी स्वतंत्रता का पूरा आदर करते हैं। उन्होंने हलफनामे में लिखा है कि वह अपनी इच्छा से और पूरी तरह से बिना किसी शर्त के माफी मांगते हैं, क्योंकि वह न्यायालय के अधिकारों और उसकी प्रतिष्ठा को कम करने के बारे में सोच भी नहीं सकते।

बता दें कि यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ था जब संजय राउत ने सोशल मीडिया पर अल्बानिया में हुए हिंसक प्रदर्शनों का एक वीडियो साझा किया था। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कुछ ऐसी टिप्पणियां की थीं जिन्हें लेकर देश भर में भारी राजनीतिक बवाल मच गया था। बीजेपी और अन्य दलों ने उनके इस कदम को न्यायपालिका और देश की संवैधानिक संस्थाओं को धमकाने वाला करार दिया था।

माफिनामा दाखिल करने के बावजूद संजय राउत की मुश्किलें पूरी तरह से कम होती नजर नहीं आ रही हैं। हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान अदालत में उनके पक्ष से कोई भी वकील पेश नहीं हुआ था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

अब शीर्ष अदालत ने संजय राउत को सख्त निर्देश देते हुए आगामी 17 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत के समक्ष पेश होने को कहा है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि 17 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट उनके इस माफीनामे पर क्या रुख अपनाता है और आगे क्या कानूनी कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें