Home » उत्तर प्रदेश » सीतापुर » Sitapur News: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ई रिक्शा को टक्कर, बर्तन व्यापारी समेत दो की दर्दनाक मौत

Sitapur News: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ई रिक्शा को टक्कर, बर्तन व्यापारी समेत दो की दर्दनाक मौत

Facebook
X
WhatsApp

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। रेउसा थाना क्षेत्र के कांता पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बर्तन व्यवसायी और ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बर्तन लेकर जा रहा था व्यापारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कौव्वा खेरा थाना सांडा निवासी 18 वर्षीय बर्तन व्यापारी रंजीत, पुत्र कमलेश, अपने ई-रिक्शा से दुकान के लिए बर्तन लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रंजीत और ई-रिक्शा चालक जिया लाल (42) पुत्र राम राज की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही रेउसा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेउसा थाना अध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें