Translate Your Language :

Home » ट्रेंडिंग » उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, यूपी में 8 डिग्री तक गिरेगा तापमान; 28-29 मई को विनाशकारी आंधी-तूफान का अलर्ट

उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, यूपी में 8 डिग्री तक गिरेगा तापमान; 28-29 मई को विनाशकारी आंधी-तूफान का अलर्ट

Facebook
X
WhatsApp

Mausam Samachar: देशभर में मौसम अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बड़ा करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, कई राज्यों में उमस भरी गर्मी और भीषण लू से राहत मिलने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 2-3 दिनों में इसके अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तक पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मौसम विभाग ने 28 मई से कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवाती तूफान जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लू और रात के समय उमस वाली गर्मी का असर बना रहेगा। हालांकि इसके बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 28 और 29 मई को पूरे उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन बदलावों के बाद प्रदेश के तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बिहार में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान की आशंका

बिहार में 27 से 30 मई के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 27 और 29 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 29 मई के लिए सबसे गंभीर चेतावनी जारी की है। इस दिन राज्य में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी आंधी और तूफान आने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम

दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में फिलहाल भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन 28 और 29 मई को मौसम पूरी तरह बदल सकता है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में ओलावृष्टि के साथ 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इससे लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पहाड़ी राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में लू का असर देखने को मिलेगा। वहीं, गरज-चमक के साथ कई स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। 28 और 29 मई को इन पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन परिस्थितियों को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पश्चिम बंगाल और झारखंड में तेज अंधड़ के आसार

पश्चिम बंगाल में 27 से 29 मई के बीच 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने की संभावना है। 27 मई को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं झारखंड में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। 27 से 29 मई के बीच यहां भी 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चल सकता है। हालांकि 27 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में लू का असर भी बना रहेगा।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में 27 मई को भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद 28 से 30 मई के बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो सकती है। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 27 और 28 मई को लू चलने के बाद 27 से 30 मई के दौरान कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें