Home » उत्तर प्रदेश » अलीगढ़ » Aligarh News: जमानत पर बाहर आये हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, पुलिस हत्यारों की तलाश में

Aligarh News: जमानत पर बाहर आये हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, पुलिस हत्यारों की तलाश में

Facebook
X
WhatsApp

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव गाजीपुर में एक हिस्ट्रीशीटर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। गुरुवार देर रात बाजार से सब्जी लेकर घर लौटते समय तीन अज्ञात बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्यारों की तलाश कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

चार गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

घटना में मृतक को कुल चार गोलियां मारी गईं, जिनमें तीन उसके सीने में और एक कमर (पेट) में लगी। इससे उसका फेफड़ा और लिवर फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या सुनसान जगह पर हुई, जिसके कारण हमलावरों को किसी ने नहीं देखा। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान हो सके।

Read More – Lucknow News: हनुमान मंदिर के बाहर मिला बछड़े का कटा हुआ सिर, CCTV फुटेज में हुआ बड़ा खुलासा

जमानत पर बाहर आया था हिस्ट्रीशीटर

मृतक हिस्ट्रीशीटर शिव नारायण गिरी (पुत्र शांवल गिरी) अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र के गांव गाजीपुर का निवासी था। वह हाल ही में, 19 मार्च को जेल से जमानत पर बाहर आया था। गुरुवार की शाम वह सब्जी लेने बाजार गया था और रात करीब नौ बजे पैदल घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया और चार गोलियां मारकर फरार हो गए।

नाकेबंदी के बावजूद नहीं मिले सुराग

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल इलाके की नाकेबंदी कर दी, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि गोलियां किस दिशा से चलाई गई थीं और किस कारण से मौत हुई। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें