Translate Your Language :

Home » पश्चिम बंगाल » West Bengal: फलता में दोबारा मतदान के दौरान वोटर्स की लंबी कतारें, TMC नेता जहांगीर खान सुबह से नदारद

West Bengal: फलता में दोबारा मतदान के दौरान वोटर्स की लंबी कतारें, TMC नेता जहांगीर खान सुबह से नदारद

Facebook
X
WhatsApp

West Bengal: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर गुरुवार को दोबारा मतदान जारी है। मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बाहुबली नेता जहांगीर खान के सुबह से नदारद रहने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर पर भी ताला लगा हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गौरतलब है कि जहांगीर खान ने पहले इस सीट पर चुनावी चुनौती पेश की थी, लेकिन मतदान से दो दिन पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद अब फलता सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) और लेफ्ट के बीच माना जा रहा है।

2.36 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

फलता सीट पर हो रहे इस दोबारा चुनाव में कुल 2 लाख 36 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र में 285 मतदान बूथ बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं में लगभग 1.15 लाख महिला वोटर्स शामिल हैं।

न्यूज18 बंगाली की रिपोर्ट के अनुसार, फलता के श्रीरामपुर पश्चिम दुर्गापुर स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में मतदाता मतदान के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए। खास बात यह है कि पिछले चुनावों में जहांगीर खान ने भी इसी बूथ पर मतदान किया था, लेकिन इस बार वह सुबह से यहां नजर नहीं आए।

बीजेपी और लेफ्ट के बीच सीधा मुकाबला

जहांगीर खान के नामांकन वापस लेने के बाद अब फलता विधानसभा सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से बीजेपी और सीपीएम (CPM) के बीच माना जा रहा है। बीजेपी ने यहां से देबांशू पंडा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि सीपीएम की ओर से शंभूनाथ कुड़मी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने अब्दुल रज्जाक को प्रत्याशी बनाया है।

15 साल बाद खुलकर वोटिंग का दावा

रिपोर्ट के मुताबिक, कई मतदाताओं ने दावा किया कि बीते 15 वर्षों से वे जहांगीर खान के डर के कारण खुलकर मतदान नहीं कर पा रहे थे। 29 मई को हुए पिछले मतदान के दौरान कई लोगों को वोट डालने का मौका नहीं मिला था, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन भी हुए थे।

हालांकि, गुरुवार सुबह से मतदान केंद्रों पर माहौल बदला हुआ दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे। मतदाताओं में इस बार मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

बीजेपी उम्मीदवार ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

बीजेपी उम्मीदवार देबांशू पंडा ने मतदान के दौरान कहा, “माहौल बिल्कुल ठीक है, यहां कोई समस्या नहीं है। चारों तरफ उत्सव जैसा माहौल है। वोटर्स आ रहे हैं, अपना वोट डाल रहे हैं और वापस जा रहे हैं। यह एक अच्छा माहौल है। बीजेपी ही जीतेगी।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि ‘पुष्पा’ कहां हैं। उन्हें अहसास हो गया था कि उन्हें 5-7 हजार से ज्यादा वोट नहीं मिलने वाले, इसीलिए उन्होंने यह सब कहा। लोग खुशी-खुशी वोट कर रहे हैं और बीजेपी यहां डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज करेगी।”

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें