Translate Your Language :

Home » ट्रेंडिंग » Twisha Sharma Death Case: पूर्व जज गिरिबाला सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सीबीआई ने तेज की कार्रवाई

Twisha Sharma Death Case: पूर्व जज गिरिबाला सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सीबीआई ने तेज की कार्रवाई

Facebook
X
WhatsApp

Twisha Sharma Death Case: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार सुबह से सीबीआई की टीम उनके घर पर मौजूद है और लगातार पूछताछ की जा रही है। घर के बाहर पुलिस बल बढ़ाए जाने के बाद गिरफ्तारी की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हाईकोर्ट के फैसले के बाद बढ़ी हलचल

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इस मामले में गिरिबाला सिंह को दी गई अग्रिम जमानत निरस्त कर दी है। कोर्ट के आदेश के तुरंत बाद सीबीआई की टीम उनके घर पहुंची और जांच शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक लगभग ढाई घंटे से अधिक समय तक उनसे उनके निवास पर पूछताछ जारी रही।

सीबीआई की कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। पुलिस बल की मौजूदगी बढ़ाए जाने से यह माना जा रहा है कि किसी भी समय गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी हो सकती है।

क्राइम सीन मैनेजमेंट में ली हुई है ट्रेनिंग

इस मामले में एक महत्वपूर्ण जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब एक बजे हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान ट्विशा शर्मा के पिता की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि गिरिबाला सिंह क्राइम सीन मैनेजमेंट की विशेष ट्रेनिंग ले चुकी हैं।

वकील ने अदालत को बताया कि गिरिबाला सिंह एक सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी हैं और उन्होंने साइबर अपराध, साइबर फॉरेंसिक, डिजिटल सिग्नेचर टेक्नोलॉजी तथा क्राइम सीन मैनेजमेंट से जुड़े विशेष कोर्स किए हुए हैं।

सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप

सुनवाई के दौरान वकील ने दावा किया कि गिरिबाला सिंह ने अपनी ट्रेनिंग और तकनीकी जानकारी का उपयोग करते हुए कथित तौर पर क्राइम सीन के साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने अदालत से कहा कि ऐसी परिस्थितियों में ट्रायल कोर्ट को साक्ष्यों का समुचित मूल्यांकन करना चाहिए था।

इसी आधार पर गिरिबाला सिंह को दी गई अग्रिम जमानत को निरस्त करने की मांग की गई, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

सीबीआई तैयार कर रही डिजिटल मैप

मामले की ताजा स्थिति की बात करें तो गुरुवार सुबह से सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह के घर का डिजिटल मैप तैयार कर रही है। इसके साथ ही उनसे लगातार पूछताछ भी जारी है।

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई के तीन अधिकारी सुबह लगभग 10:30 बजे उनके निवास पर पहुंचे थे। इस दौरान गिरिबाला सिंह के वकील इनोश जार्ज कार्लो भी मौके पर मौजूद रहे। लगातार बढ़ती जांच गतिविधियों के बीच यह माना जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही अगला बड़ा कदम उठा सकती है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें