Translate Your Language :

Breaking News
Social Media Ban in Australia: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, 10 दिसंबर से लाखों अकाउंट बंद Hardoi News: बिना एनओसी चल रही दोना–पत्तल फैक्टरी में भीषण आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल Kanpur News: लालपुर में डीज़ल–पेट्रोल चोरी का गोरखधंधा उजागर, चार आरोपी गिरफ्तार Lucknow News: 37वें फेडरेशन हैंडबॉल कप का भव्य उद्घाटन, यूथ काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वर्मा ने किया शुभारंभ Kanpur News: कानपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल- झोलाछापों, अवैध अस्पतालों और विभागीय मिलीभगत ने बनाया शहर को ‘जोखिम का अस्पताल’ Kanpur News: KDA Zone 4 में अवैध निर्माणों का बढ़ता जाल, अवर अभियंता अमरनाथ पर संरक्षण देने के आरोप

Home » उत्तर प्रदेश » बरेली » Bareilly News: झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा, क्लीनिक सील, खबर फैलते ही हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

Bareilly News: झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा, क्लीनिक सील, खबर फैलते ही हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

Raid on quack doctor's clinic and sealed, in Meerganj Bareilly.
Facebook
X
WhatsApp

Bareilly News: बरेली जिले के मीरगंज कस्बे में एक युवती की बिना किसी जांच के इलाज से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना पंजीकरण और योग्यता के मरीजों का इलाज कर रहे एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा और मौके पर ही क्लीनिक को सील कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्वास्थ्य विभाग की यह कार्रवाई आज मीरगंज कस्बे में की गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. विनय कुमार पाल के निर्देशन में गठित टीम ने जब क्लीनिक पर दबिश दी, तो वहां कई मरीज भर्ती पाए गए। जांच में सामने आया कि क्लीनिक पूरी तरह से अवैध रूप से संचालित हो रहा था। न तो डॉक्टर के पास कोई पंजीकरण था और न ही क्लीनिक का कोई कानूनी दस्तावेज।

कार्रवाई में यह अधिकारी रहे शामिल

छापेमारी टीम में डॉ. रोहन दिवाकर, फार्मासिस्ट हेमलता और स्वास्थ्य कर्मी अजय कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे। टीम ने क्लीनिक की जांच-पड़ताल के बाद उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इस पूरी कार्रवाई की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बरेली को भेज दी गई है, और अब आगे की कानूनी कार्रवाई सीएमओ के आदेशानुसार की जाएगी।

डॉ. विनय कुमार पाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों की जान के साथ खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। क्षेत्र में जितने भी अवैध व अपंजीकृत क्लीनिक चल रहे हैं, उनकी पहचान की जा रही है और उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

ऐसे छापे चलते रहने चाहिए

इस कार्रवाई के बाद कस्बे में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि कई सालों से ऐसे फर्जी डॉक्टर गरीब जनता का शोषण कर रहे हैं। इलाज के नाम पर मोटी फीस वसूलते हैं लेकिन ना तो इनके पास डिग्री है और ना ही इलाज का अनुभव।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए मांग की कि इस तरह के झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार ऐसे ही लगातार एक्शन लिए जाएँ ताकि आगे ऐसी घटनाओं को खत्म किया जा सके।

(रिपोर्ट: लादेन मंसूरी, संवाददाता – बरेली)

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें