Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » उत्तर प्रदेश » हापुड़ » Hapur News: रात के सन्नाटे में सड़कों पर उतरे DM, जगह-जगह दिखी गंदगी, दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

Hapur News: रात के सन्नाटे में सड़कों पर उतरे DM, जगह-जगह दिखी गंदगी, दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

Facebook
X
WhatsApp

Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में स्वच्छता व्यवस्था की असलियत जानने के लिए जिलाधिकारी (डीएम) अभिषेक पांडेय मंगलवार की देर रात अचानक शहर की सड़कों पर निकल पड़े। यह औचक निरीक्षण रात 11:30 बजे शुरू हुआ और करीब 12:45 बजे तक चला। इस दौरान डीएम ने शहर के कई प्रमुख इलाकों का दौरा कर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

निरीक्षण में उनके साथ उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) भी मौजूद थे। डीएम ने पक्का बाग, गोल मार्केट, पाटिया मंडी, पुराना बाजार, रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड और बुलंदशहर रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों का दौरा किया।

सड़कों पर फैला मिला कूड़ा, दुकानदारों पर होगी सख्त कार्रवाई

रात के इस निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा सड़कों पर कूड़ा फेंका गया था। लगभग एक दर्जन स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे मिले, जिसे देख जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। संबंधित दुकानदारों के नाम और पते मौके पर ही नोट कराए गए और उन पर जुर्माना लगाने का आदेश भी दिया गया।

डीएम अभिषेक पांडेय ने केवल मुख्य सड़कों का ही नहीं, बल्कि कई तंग गलियों में पैदल भ्रमण कर साफ-सफाई की वास्तविक स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर पालिका नियमित रूप से इन इलाकों की निगरानी करे और कूड़ा प्रबंधन को प्रभावी रूप से लागू करे।

प्रशासन में मची हलचल, कर्मचारी तुरंत जुटे सफाई व्यवस्था सुधारने में

डीएम के इस औचक निरीक्षण की खबर मिलते ही नगर पालिका के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सख्त रवैये को देखते हुए कई कर्मचारी तत्काल सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए। डीएम ने स्पष्ट तौर पर कहा कि शहर की स्वच्छता प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

डीएम के इस रात्रिकालीन निरीक्षण को लेकर स्थानीय लोगों ने उनकी प्रशंसा की। लोगों का कहना था कि इस तरह की पहल से न सिर्फ प्रशासन में जवाबदेही आएगी, बल्कि आमजन में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि हापुड़ को स्वच्छ और व्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा सकें।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें