Home » उत्तर प्रदेश » झाँसी » Jhansi News: पुलिस ने दो गांजा तस्करों को दबोचा, लगभग 25 लाख कीमत का गांजा हुआ बरामद

Jhansi News: पुलिस ने दो गांजा तस्करों को दबोचा, लगभग 25 लाख कीमत का गांजा हुआ बरामद

Facebook
X
WhatsApp

Jhansi News: थाना बड़ागांव पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 कुंतल 12 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार तस्करों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मिली थी गुप्त सूचना

बुधवार को बड़ागांव थाना पुलिस और एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर झांसी में सप्लाई के लिए आ रहे हैं। मुखबिर से मिली इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने परीछा डैम नहर पटरी के पास घेराबंदी की। थोड़ी देर बाद एक ट्रक आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रोका। जांच के दौरान ट्रक से 8 प्लास्टिक बोरियों में भरे 114 पैकेट गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कृष्णा (34 वर्ष) पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी सेक्टर 32 ईडब्लूएस कॉलोनी, लुधियाना और रनवीर सिंह (31 वर्ष) पुत्र जसपाल सिंह निवासी टिंडारीखुर्द, गणपति चौक, लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा ओडिशा से लाकर उत्तर प्रदेश और पंजाब में सप्लाई करने वाले थे।

जब्त किए ये सामान

गांजा के साथ पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल फोन और ट्रक को भी जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह एक संगठित तस्करी गिरोह से जुड़े हुए हैं, जो लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय हैं।

गांजा तस्करों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना बड़ागांव के थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक दामोदर सिंह, जितेन्द्र सिंह तक्खर (एसओजी प्रभारी), हेड कांस्टेबल सदानंद यादव, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र चौहान, कांस्टेबल हर्षित चौहान, कांस्टेबल सुरजीत सिंह और कांस्टेबल ठाकुर प्रसाद शामिल थे।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बड़ागांव में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

इस सफल अभियान पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम की सराहना की और कहा कि झांसी पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि उन्हें इस प्रकार की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें