Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: घर में घुसे चोरों ने अपने ही साथी को मारी गोली, पुलिस नाकाबंदी शुरू कर जांच में जुटी

Lucknow News: घर में घुसे चोरों ने अपने ही साथी को मारी गोली, पुलिस नाकाबंदी शुरू कर जांच में जुटी

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। बीती रात घर में चोरी करने घुसे चोरों को बिना चोरी किए ही भागना पड़ा। दरअसल, मकान मालिक के जागने की आहट से घबराए चोरों ने गलती से अपने ही साथी को गोली मार दी और घायल चोर को लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह पूरी घटना मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भेदुवा गांव की है। देर रात कुछ चोर चोरी के इरादे से एक घर में घुसे थे। मकान मालिक को हलचल का अहसास हुआ, जिससे चोर घबरा गए। इसी दौरान अचानक चली गोली से उनके ही एक साथी को चोट लग गई। इसके बाद अन्य चोर घायल साथी को लेकर भाग निकले। सुबह जब घरवालों की नींद खुली, तो उन्होंने छत और रास्ते में खून के निशान देखे। घबराए परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को चोरी के प्रयास के कोई ठोस सबूत नहीं मिले, लेकिन घटनास्थल और भागने के रास्तों पर खून के धब्बे जरूर मिले हैं।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गोली गलती से चली या चोरों के बीच किसी विवाद के कारण फायरिंग हुई। हालांकि, जिस तरह से चोर घायल साथी को लेकर भागे और रास्ते में खून के निशान मिले, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे अधिक दूर नहीं गए होंगे और इलाके में ही कहीं छिपे हो सकते हैं। चोरों की तलाश के लिए पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है, जिससे वे बाहर न जा सकें। इसके अलावा, आसपास के अस्पतालों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि अगर घायल चोर इलाज के लिए पहुंचा हो तो उसे पकड़ा जा सके।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर चोर पकड़े नहीं गए, तो वे फिर से किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस पर जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा करने का दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि पुलिस अपनी जांच में कब तक सफलता हासिल कर पाती है और क्या चोरों को पकड़ने में सफल होती है या नहीं।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें