Home » मनोरंजन » टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि ये सुपरस्टार था लॉरेंस बिश्नोई गैंग का असली निशाना, पुलिस पूछताछ में हुआ सनसनीखेज खुलासा

टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि ये सुपरस्टार था लॉरेंस बिश्नोई गैंग का असली निशाना, पुलिस पूछताछ में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Facebook
X
WhatsApp

बॉलीवुड गलियारों से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। मुंबई पुलिस की हालिया जांच में इस बात का बड़ा खुलासा हुआ है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई केर् गैंग के निशाने पर शुरुआत में अभिनेता टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि आमिर खान थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गैंग काफी समय से बॉलीवुड के बड़े सितारों पर अपनी नजरें गड़ाए हुए था और आमिर खान उनकी हिट लिस्ट में सबसे ऊपर शामिल थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इसी साल जुलाई के महीने में आमिर खान को जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इसके बाद आरोपी हमलावरों ने उनके घर के आस-पास की पूरी रेकी भी की थी। हालांकि, अभिनेता की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी होने के कारण बदमाश अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। सुरक्षा घेरा इतना मजबूत था कि गैंग के सदस्यों को वहां हमला करने का कोई मौका ही नहीं मिल सका।

आमिर खान के यहां सुरक्षा कड़ी देखकर बदमाशों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया और एक आसान शिकार की तलाश शुरू कर दी। इसी कड़ी में उन्हें टाइगर श्रॉफ का विकल्प मिला, जो अक्सर बिना किसी भारी-भरकम सुरक्षा के अकेले घूमते नजर आते हैं। कड़ी सुरक्षा न होने का फायदा उठाते हुए गैंग ने टाइगर श्रॉफ को अपना नया निशाना बना लिया और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।

इस सनसनीखेज मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे पुलिस के हाथ कई अहम सबूत लग रहे हैं। मुंबई पुलिस ने इस केस में हथियार सप्लाई करने वाली दो महिलाओं की संलिप्तता का भी पता लगाया है, जो अब पुलिस के रडार पर हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा मुंबई के एक गेस्ट हाउस में पूरे क्राइम सीन को दोबारा रीक्रिएट किया जा रहा है ताकि साजिश की हर एक परत को बारीकी से समझा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें