Translate Your Language :

Breaking News
Lucknow News: यूपीएससी का पेपर खराब होने से आहत युवक ने गोमती में लगाई छलांग, वाइस प्रिंसिपल का बेटा लापता Etawah News: इटावा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, लूट की साजिश नाकाम Delhi News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार, CJI सूर्यकांत बोले- ज्यादा भावुक न हों गौ रक्षा के दावों के बीच जैसलमेर से सामने आई भयावह तस्वीर, 500 से अधिक गायों के सड़े शव मिलने से मचा हड़कंप Cockroach Janta Party: वेबसाइट बंद, सुप्रीम कोर्ट में याचिका; अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी? आंदोलन का दिया बड़ा संकेत UP News: सड़क पर नमाज को लेकर मौलाना साजिद रशीदी का बयान, बोले- “सड़क पाक जगह नहीं, वहां नमाज नहीं हो सकती”

Home » उत्तर प्रदेश » इटावा » Etawah News: इटावा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, लूट की साजिश नाकाम

Etawah News: इटावा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, लूट की साजिश नाकाम

Facebook
X
WhatsApp

Etawah News: इटावा जनपद के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें मौके से दबोच लिया गया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुलिस के अनुसार, 25 मई 2026 को थाना जसवंतनगर पुलिस कचौरा बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक अवैध तमंचों और कारतूसों के साथ क्षेत्र में किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हो गई और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई।

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस टीम को आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों युवक बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, तभी आरोपियों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई।

खुद को चारों ओर से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुमित उर्फ सनकी पहलवान के दाहिने पैर और शक्ति उर्फ तनुष के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

अवैध हथियार और कारतूस बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित उर्फ सनकी पहलवान निवासी नगला भगत, जसवंतनगर तथा शक्ति उर्फ तनुष निवासी आनंद नगर, इटावा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, तीन खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद की है।

पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जसवंतनगर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें