Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » हमीरपुर » Hamirpur News: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सरीला चौकी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

Hamirpur News: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सरीला चौकी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

Facebook
X
WhatsApp

Hamirpur News: हमीरपुर जनपद के सरीला चौकी परिसर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सरीला एसडीएम बलराम गुप्ता ने की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) सरीला शाहरुख खान, नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बैठक के दौरान महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली शिवबारात को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने त्योहार को आपसी सौहार्द, शांति और अनुशासन के साथ मनाने की अपील की। साथ ही नागरिकों से कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और भाईचारे के साथ पर्व को सफल बनाएं।

एसडीएम बलराम गुप्ता ने कहा कि महाशिवरात्रि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने आयोजकों और नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई।

वहीं क्षेत्राधिकारी शाहरुख खान ने आयोजकों से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा शिवबारात सहित सभी कार्यक्रमों को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अव्यवस्था या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मौजूद पीस कमेटी के सदस्यों और नगरवासियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पूरी बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें