Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » उत्तर प्रदेश » हापुड़ » Hapur News: हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

Hapur News: हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

Laborer dies a painful death after coming in contact with high voltage line
Facebook
X
WhatsApp

Hapur News: हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय गुलसेर पुत्र ओसाफ अली के रूप में हुई है, जो थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घुंघराला का रहने वाला था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह दर्दनाक हादसा बागड़पुर रोड पर स्थित एक मकान में हुआ, जहां गुलसेर अपने साथियों के साथ मजदूरी का काम कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुलसेर मकान के निर्माण कार्य के दौरान लोहे के सरिये को सीधा कर रहा था। इसी दौरान वह सरिया पास से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन से छू गया और गुलसेर को तेज करंट लग गया। करंट इतना तेज था कि गुलसेर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

साथियों की कोशिशें भी न बचा सकीं जान

घटना के समय मौजूद अन्य मजदूरों ने गुलसेर को बचाने की भरपूर कोशिश की। उन्होंने लकड़ी के डंडों से उसे सरिये से अलग करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गुलसेर की मौत ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को झकझोर कर रख दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और गुलसेर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है।

ठेकेदार और मकान मालिक की लापरवाही आई सामने

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों के बयान लिए गए हैं, जिनमें यह साफ हुआ कि मकान मालिक और ठेकेदार ने बिजली सप्लाई बंद कराने की कोई व्यवस्था नहीं की थी। बिजली लाइन की सक्रियता की वजह से ही यह हादसा हुआ। पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें