Translate Your Language :

Breaking News
Social Media Ban in Australia: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, 10 दिसंबर से लाखों अकाउंट बंद Hardoi News: बिना एनओसी चल रही दोना–पत्तल फैक्टरी में भीषण आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल Kanpur News: लालपुर में डीज़ल–पेट्रोल चोरी का गोरखधंधा उजागर, चार आरोपी गिरफ्तार Lucknow News: 37वें फेडरेशन हैंडबॉल कप का भव्य उद्घाटन, यूथ काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वर्मा ने किया शुभारंभ Kanpur News: कानपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल- झोलाछापों, अवैध अस्पतालों और विभागीय मिलीभगत ने बनाया शहर को ‘जोखिम का अस्पताल’ Kanpur News: KDA Zone 4 में अवैध निर्माणों का बढ़ता जाल, अवर अभियंता अमरनाथ पर संरक्षण देने के आरोप

Home » उत्तर प्रदेश » झाँसी » Jhansi News: झांसी-शिवपुरी हाईवे पर बड़ा हादसा – गाय से टकराई बाइक, अंतिम संस्कार जा रहे मां-बेटे की मौत

Jhansi News: झांसी-शिवपुरी हाईवे पर बड़ा हादसा – गाय से टकराई बाइक, अंतिम संस्कार जा रहे मां-बेटे की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Jhansi News: झांसी-शिवपुरी हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां अचानक सड़क पर आई गाय से बाइक के टकरा जाने पर मां-बेटे की मौके पर ही जान चली गई। दोनों अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

घटना बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरधा की है। यहां के निवासी रूप सिंह यादव का बेटा मनोज यादव अपनी मां पिस्ता देवी के साथ मोटरसाइकिल से रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम डगरवाहा जा रहा था। डगरवाहा में उनके एक परिजान का अंतिम संस्कार होना था, जिसमें शामिल होने वे दोनों रविवार सुबह निकले थे।

जैसे ही उनकी बाइक डगरवाहा के पास पहुंची, तभी अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। तेज रफ्तार में आ रही बाइक नियंत्रण खो बैठी और सीधे गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनोज और उनकी मां पिस्ता देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही रक्सा थाना प्रभारी रुपेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही पिस्ता देवी की मौत हो गई। वहीं, मनोज यादव ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में मातम का माहौल है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें