Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: ईवीएम पर भरोसा खत्म, बैलेट पेपर से हों चुनाव : अखिलेश यादव

Lucknow News: ईवीएम पर भरोसा खत्म, बैलेट पेपर से हों चुनाव : अखिलेश यादव

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान चुनाव प्रक्रिया, ईवीएम और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर काम करना होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मल्टीलेयर इलेक्शन माफिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लंबे समय से ईवीएम की पारदर्शिता पर सवाल उठाती रही है और अब समय आ गया है कि देश में फिर से बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं।

विकसित देशों का दिया उदाहरण

सपा प्रमुख ने कहा कि इंग्लैंड समेत कई विकसित देशों में आज भी बैलेट पेपर से मतदान कराया जाता है। उनका कहना था कि यदि विकसित लोकतांत्रिक देशों में बैलेट पेपर प्रणाली अपनाई जा सकती है, तो भारत में भी इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो ने ईवीएम को लेकर जनता के संदेह को और बढ़ा दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष की मांगों को दबाने के बजाय चुनाव आयोग को इन सवालों का जवाब देना चाहिए।

भाजपा पर लगाया नकारात्मक राजनीति का आरोप

प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा केवल नकारात्मक राजनीति करती है और समाज में विभाजन पैदा करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को जनता, कार्यकर्ताओं और पीडीए की ताकत ने ऐतिहासिक जीत दिलाई है और किसी की मेहरबानी से सीटें नहीं मिली हैं।

कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े प्रदेश में महिलाओं और दलितों के खिलाफ बढ़ते अपराधों की गवाही दे रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चुनावों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए, जिसके कारण कई लोग मतदान नहीं कर सके।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें