Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: पंचायत चुनाव में EVM को लेकर लोकदल का बड़ा हमला, चुनाव हाईजैक करने का लगाया आरोप

Lucknow News: पंचायत चुनाव में EVM को लेकर लोकदल का बड़ा हमला, चुनाव हाईजैक करने का लगाया आरोप

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: लोकदल के केंद्रीय कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने पंचायत चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनावों को EVM के जरिए प्रभावित करने की तैयारी की जा रही है और इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

“EVM सिर्फ मशीन नहीं, उसकी प्रोग्रामिंग असली मुद्दा”

प्रेस वार्ता के दौरान सुनील सिंह ने कहा कि EVM केवल एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जबकि असली नियंत्रण उसकी प्रोग्रामिंग के जरिए होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान विशेष प्रकार की प्रोग्रामिंग इंस्टॉल कर चुनाव परिणामों को प्रभावित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि चुनावों में EVM के जरिए धांधली और चुनाव हाईजैक करने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं और अब पंचायत चुनावों को भी उसी दिशा में ले जाने की तैयारी की जा रही है, ताकि गांवों पर कब्जा किया जा सके।

पंचायत चुनाव में EVM लागू करने पर जताई चिंता

लोकदल अध्यक्ष ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनावों में EVM से मतदान कराने के लिए निविदा आमंत्रित किए जाने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक मशीनों के भरोसे चुनाव कराने की योजना लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने वाला कदम है।

सुनील सिंह ने कहा कि जब देशभर में EVM की विश्वसनीयता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं, तब गांव की सरकार चुनने की प्रक्रिया को भी मशीनों के हवाले करना लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।

“पंचायत चुनाव में BJP का गांव कब्जा मिशन चल रहा”

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत चुनावों में EVM का इस्तेमाल केवल तकनीकी व्यवस्था नहीं बल्कि “गांव कब्जा मिशन” का हिस्सा है। उनका कहना था कि पंचायत चुनाव मशीनों से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए।

सुनील सिंह ने सवाल उठाया कि यदि EVM पूरी तरह निष्पक्ष और सुरक्षित है तो हर चुनाव के बाद विवाद और सवाल क्यों खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की सबसे निचली और महत्वपूर्ण कड़ी हैं, लेकिन सरकार अब यहां भी जनता के भरोसे की जगह मशीनों पर भरोसा थोपना चाहती है।

उन्होंने कहा कि अब जनता यह सवाल पूछ रही है कि वोट जनता देगी या फैसला मशीन करेगी।

राज्यभर में अभियान चलाने का ऐलान

लोकदल अध्यक्ष ने घोषणा की कि पार्टी ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर अभियान चलाकर EVM से जुड़ी कथित धांधली और चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे को जनता के बीच उठाएगी। इसके लिए वीडियो अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके।

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

प्रेस वार्ता के अंत में सुनील सिंह ने चुनाव आयोग से मांग की कि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं और पूरी चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता का विश्वास मजबूत हो सके।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें